Breaking NewsEducationGohana
नेशनल साइंस ओलम्पियाड में गोहाना के ग्लोबल स्कूल ने जीते 16 स्वर्ण पदक
गोहाना :-7 फरवरी: गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने नेशनल साइंस ओलम्पियाड में प्रथम स्तर की प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बच्चों को बुधवार को स्कूल में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने बताया कि नेशनल साइंस ओलम्पियाड के पहले लेवल की प्रतियोगिता में ध्रुविका, रिद्धिमा, दृष्टि, प्रिंसी, हार्दिक, वंशिका, वंश, इशिका, कार्तिक, भूमिका, हिमांशु, युग, कशिश, खुशबू, निधि और इशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दर्शिका और प्रीत ने विशिष्टता पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण पदक प्राप्त किए। स्कूल के एम. डी. पंकज जाले ने बुधवार को सभी स्वर्ण पदक विजेता बच्चों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


