Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के सरस्वती विद्या निकेतन की विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में समीक्षा का सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण का वर्किंग मॉडल प्रथम

गोहाना :-6 फरवरी : मंगलवार को पटेल बस्ती के सरस्वती विद्या निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 63 छात्र-छात्राओं द्वारा एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित विज्ञान के 42 मॉडल प्रदर्शित किए गए।

प्रिंसिपल दिव्यांशु गोयल के दिग्दर्शन तथा विज्ञान शिक्षिका प्रीति तथा हिमांशी के संयोजन में संपन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. शशिकांत गोयल ने की। निर्णायक अतिथि के रूप में सत्यानंद पब्लिक स्कूल के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अंकुश शर्मा पहुँचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

8वीं कक्षा में समीक्षा जांगड़ा का सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण का वर्किंग मॉडल प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर तरुण तथा केशव का चंद्रयान रौवर तथा लैंडर का वर्किंग मॉडल तथा तीसरे स्थान पर इशिका का पॉल्यूशन पर बनाया गया मॉडल रहा।

7वीं कक्षा में निखिल तथा अभिनव का मेटल डिटेक्टर सिस्टम का वर्किंग मॉडल प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर नमन का लेजर सिक्योरिटी प्रोटेक्टर का वर्किंग मॉडल तथा तीसरे स्थान पर गिरिवान तथा गौरव का ज्वालामुखी वर्किंग मॉडल रहा । कक्षा 6 में यशस्वी का वाटर साइकिल मॉडल प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर विपुल जैन तथा रोहित का डे एंड नाइट का मॉडल तथा तीसरे स्थान पर रोनित का वॉटर पॉल्यूशन का मॉडल रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button