Breaking NewsEducationGohana

गोहाना और चिड़ाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापकों और अभिभावकों के जागरूकता शिविर प्रारंभ

गोहाना :-5 फरवरी सोमवार को गोहाना खंड और मुंडलाना खंड के दो दिवसीय अध्यापकों, अभिभावकों और एम. एस. सी. के सदस्यों के जागरूकता शिविर प्रारंभ हो गए। गोहाना खंड का शिविर शहर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रारंभ हुआ। इस शिविर में 30 अध्यापक, 25 दिव्यांग बच्चों के अभिभावक और 5 एम.एस.सी. सदस्य भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ नागरिक अस्पताल के डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अध्यक्षता बी. आर. सी. -कम- प्रिंसिपल सतेंद्र दहिया ने की। स्पेशल टीचर बलराज, नीलम, सुनीता और आरती ने प्रशिक्षण दिया। समावेशी शिक्षा के साथ दिव्यांग बच्चों की पहचान और निवारण का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सुदेश, सरोज, शकुंतला, सीमा, रितु, जगविजय, हंसराम, नरेश, जसवंत आदि भी उपस्थित रहे। मुंडलाना खंड के शिविर का चिड़ाना गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस कैंप का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल धर्मबीर सिंह ने किया। रिसोर्स पर्सन के रूप में लक्ष्मी कश्यप, रोहिणी, अनिल कुमार और पूजा गर्ग ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में वंदना, अंजू, रजनी, ज्योति, डिम्पल, प्रदीप, श्याम सुंदर, सुरेंद्र सिंह, प्रियंका, संदीप, प्रवीण आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button