Breaking NewsEducationGohana

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय ने ऑड सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं के परिणाम किये घोषित

गोहाना :-5 फरवरी : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय द्वारा 23 नवंबर 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक आयोजित सभी यू. जी. पी. जी. और पी.एच.डी. परीक्षाओं के ऑड सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ संदीप दहिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों, क्षेत्रीय केंद्रों, घटक और संबद्ध महाविद्यालयों की 15000 से अधिक छात्राओं की परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी परिणाम महिला विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसने लगातार दूसरी बार सबसे कम समय में परीक्षा परिणाम घोषित करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

डॉ. सन्दीप दहिया ने त्वरित गति से परिणाम घोषित करवाने के लिए वी.सी. प्रो सुदेश, रजिस्ट्रार प्रो नीलम मलिक आदि का आभार व्यक्त किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button