Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के शेर सिंह पब्लिक स्कूल में हुआ बेबी शो का आयोजन

सर्वशक्तिमान ईश्वर के स्वरूप हैं बच्चे : मलिक

 

गोहाना :-5 फरवरी : सोमवार को गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 2 के छोटे बच्चों के लिए बेबी शो हुआ। मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि बच्चे सर्वशक्तिमान ईश्वर के स्वरूप हैं। वे हृदय से कोमल, निश्छल और संवेदनशील होते हैं।

बेबी शो के का मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ शिक्षाविद सतबीर सिंह सैनी, प्रबंधन समिति की सदस्य राकेश कुमारी मलिक और एडवोकेट दीपक मलिक ने किया। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने की। निर्णायक मंडल की भूमिका में जाने-माने कोरियोग्राफर टोनी और अमन सूद रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बेबी शो में करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। उनकी नृत्य गायन, कविता वाचन, फैंसी ड्रेस और रैंप वॉक की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। स्कूल के चेयरमैन महेंद्र सिंह मलिक ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की भांति होते हैं। यह शिक्षक होता है जो उन्हें सुंदर घड़े का आकार देता है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button