AgricultureBreaking NewsGohana

आंखों पर काली पट्टी बंधे सी.एम. के फोटो के साथ किसानों ने किया प्रदर्शन

गोहाना :-4 फरवरी : खराब फसलों के मुआवजे के लिए सात दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में खेतों में भरे रहे बारिश के पानी और चल रही किश्ती के चित्रों के मध्य में सी.एम. का आंखों पर काली पट्टी बंधे हुए चित्र था।

प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। 29 जनवरी से किसान लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के आगे धरने पर बैठे हुए हैं। उनका निश्चय है कि जब तक उनको रबी और खरीफ की बारिश के जलभराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिल जाएगा, तब तक वे धरने को जारी रखेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रविवार को धरने का 7वां दिन था। खरीफ 2023 के सीजन में रुखी और छिछड़ाना गांवों के बीच खेतों में इतना ज्यादा पानी भर गया था कि उसकी निकासी के लिए कर्मचारियों को भूमिगत पाइप दबाने के लिए मौके पर किश्तियों पर बैठ कर जाना पड़ा था। उसी को किसानों ने अपने प्रदर्शन का आधार बनाया।

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया था कि बारिश से खराब हुई फसलों के लिए 15 हजार प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन यह मुआवजा किसी विरले किसान को मिला। इससे लगता है कि आंखों पर काली पट्टी बंधी होने से सी. एम. नुकसान नहीं देख सके।

किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक मुआवजा उनके खातों में नहीं आ जाएगा, तब तक उनका गोहाना में बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर भगत सिंह,सुरेश, पालेराम, बलबीर मलिक, बिजेंद्र मलिक आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button