Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के ओ. पी. एस. के कक्षा 12 के विदाई समारोह में पीयूष मिस्टर तो दीपांशी बनीं मिस फेयरवेल

 

गोहाना :-3 फरवरी : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित ओम पब्लिक स्कूल (ओ. पी.एस.) में कक्षा 12 के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पीयूष मिस्टर फेयरवेल तो दीपांशी मिस फेयरवेल बने।

इस फेयरवेल पार्टी की अध्यक्षता स्कूल की एम.डी. निर्मल लाठर ने की जो एस.सी.ई.आर.टी. की पूर्व निदेशक हैं। संयोजन स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत खासा और वाइस प्रिंसिपल रेखा बजाज ने किया। पार्टी में पुलकित ने मोस्ट कॉन्फिडेंट, साधना ने ऑलराउंडर, तनीषा ने दि इन्टलेक्चुअल, ईशा ने एवर स्माइलिंग फेस तथा यशिका ने दि मोस्ट चार्मिंग पर्सनैलिटी के खिताब जीते।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सभी विषयों के लिए भी एक विशेष टाइटल दिया गया। अंग्रेजी विषय में टाइटल तिशानी दोषी और वंशिता, आई.पी में ग्रेस होपर का टाइटल नैन्सी, संगीत में सोनू निगम का टाइटल हर्षित, केमिस्ट्री में राजेश्वरी चटर्जी का टाइटल अंशिका ने प्राप्त किया।

इसी तरह से गणित में रामानुजन का टाइटल वंशिका, फिजिक्स में कल्पना चावला का टाइटल रिया, सांख्यिकी में मिल्टन फ्रीडमैन का टाइटल हरदीप मोर ने, शारीरिक शिक्षा का टाइटल अमलान बोरगोहेन अनुज श्योराण के नाम रहा।

अकाउंट व बिजनेस स्टडी का टाइटल क्रिस्टीन रोस विनिका, इतिहास का टाइटल रोमिला थापर नेहा, पॉलिटिकल साइंस का टाइटल हन्नाह अरडेंट खुशबू, भूगोल का टाइटल एलन सी. सैम्पल दीपांश लोहचब तथा बायोलॉजी का टाइटल कमला और दीपांशी का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button