Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रदेश प्रभारी पहुंचे गोहाना के मोई हुड्डा गांव, ग्रामीणों से किया जनसंवाद

मोदी के लिए देश ही परिवार, बहुत कम को उनके माता-पिता का नाम ज्ञात : बिप्लव देव

 

गोहाना :-14 जनवरी: त्रिपुरा के पूर्व सी. एम., राज्यसभा सांसद और भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लव देव रविवार को बरोदा हलके के गांव मोई हड्डा में पहुंचे। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों से जनसंवाद किया।

बिप्लव देव ने कहा कि किसी भी चीज की जानकारी और प्रचार बेहद जरूरी है। ऐसा न हो तो सभी पात्रों को उसका लाभ नहीं मिल पाता। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की बातों की अनुपालना करती है। वे देश को ही अपना परिवार मानते हैं। मोदी जी के माता-पिता का नाम भी बेहद कम लोगों को ज्ञात होगा । त्रिपुरा के पूर्व सी.एम. ने कहा कि विपक्ष आम जनता को बरगलाने में लगा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान उनके समक्ष 87 वर्ष के बुजुर्ग ने दंड-बैठक लगाई।

पूर्व सी. एम. बिप्लव देव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मंच पर बुलाया। सांसद रमेश कौशिक ने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे संकल्प यात्रा का पूर्ण लाभ उठाएं। डी. सी. डॉ. मनोज कुमार ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बिप्लव देव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व कार्ड वितरित किए। उन्होंने रामधारी को बी.पी.एल. कार्ड, सुमित्रा और संतोष को वृद्धावस्था पेंशन और संतरा, कविता, रामभतेरी, चमेली, काजल व हिमांशु को आयुष्मान- चिरायु योजना के कार्ड भेंट किये।

बिप्लव देव की उपस्थिति में गोद भराई के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। ज्योति, पूजा व कल्पना की गोद भराई करते हुए पूर्व सी. एम. ने उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने मानवी, सिया, अक्षिता और बुद्धि का जन्मदिवस मनाते हुए उनको दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा के प्रदेश सचिव पं. उमेश शर्मा और जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, तीर्थ सिंह राणा, योगेश्वर दत्त, बलराम कौशिक, योगेश पाल अरोड़ा, आजाद सिंह नेहरा, परमवीर सैनी, सुधीर मलिक, पवन शर्मा, जगदीश भारद्वाज आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button