Breaking NewsGohanaPolitics

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने निजामपुर गांव में बदलाव महारैली निमंत्रण जनसभा में कहा – आदमी पार्टी हराती नहीं, सूपड़ा साफ करती है

गोहाना :-13 जनवरी: आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को निजामपुर गांव में बदलाव महारैली निमंत्रण जनसभा की । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 साल का रिकॉर्ड देख लें, आम आदमी पार्टी हराती नहीं, सूपड़ा साफ करती है। हरियाणा में पंजाब से बेहतर करेंगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर लड़ेंगे तो सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल काम के नाम पर वोट मांगती है, इन दूसरी पार्टियों की तरह जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। नेताओं ने तो हमेशा अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया है। पहले रणबीर हुड्डा थे, उसके बाद भूपेंद्र हुड्डा और अब दीपेंद्र हुड्डा आ गए।

उनके अनुसार ओम प्रकाश चौटाला, अभय चौटाला, अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, कर्ण चौटाला और अर्जुन चौटाला और ऐसे ही रणदीप सुरजेवाला के पिता भी राजनीति में थे और अब लोग उनको वाँट दे रहे हैं। और आगे इनके बच्चों को वोट देंगे। उन्होंने केवल अपने परिवार के भविष्य को बनाने की सोची। आप इस बार अपने परिवार और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रख कर वोट करो।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अनुराग ढांडा ने कहा कि खट्टर सरकार ने किसानों को पोर्टल के नाम पर उलझा रखा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल, फसल खराब हो तो पोर्टल, मुआवजा लेना हो तो पोर्टल | हरियाणा के किसान खेती करें या पोर्टल पर जानकारी दें। उन्होंने कहा कि ये खट्टर सरकार की किसानों को खत्म करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना चाहती है। मोदी सरकार उनको इसलिए जेल में डालना चाहती है कि जनता को फ्री मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलें। आम आदमी पार्टी की सरकार में जनता को फ्री सुविधाएं मिलती हैं। दिल्ली को देखकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई। अब पंजाब को देखकर हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी।

इस मौके पर उनके साथ वजीर ढांडा, अजमेर सिंह, नवीन गौड़, राजेश सरोहा, महेंद्र छिक्कारा, सरोज बाला, संदीप मलिक और महेंद्र उर्फ झंडू भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button