गोहाना के वेलकम फाउंडेशन ने पं. उमेश शर्मा को किया सम्मानित
गोहाना :-13 जनवरी : वेलकम फाउंडेशन की टीम शनिवार को शनिवार को विष्णु नगर में पं. उमेश शर्मा के कार्यालय में पहुंची। टीम ने पं. उमेश शर्मा को हरियाणा भाजपा का प्रदेश मंत्री बनने पर सम्मानित किया।
भाजपा हाईकमान ने अखिल भारतीय ब्राह्मण अधिकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. उमेश शर्मा को प्रदेश भाजपा का मंत्री नियुक्त किया है। वेलकम फाउंडेशन की टीम का नेतृत्व इस फाउंडेशन के संस्थापक के.सी. शर्मा ने किया।
के.सी. शर्मा ने भाजपा के नए प्रदेश सचिव को सम्मानित करते हुए कहा कि गोहाना के एक सामान्य धरतीपुत्र को भाजपा ने पलकों पर बैठा कर संदेश दे दिया है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां परिवारवाद नहीं है, न किसी को बड़ा या छोटा समझा जाता है।
इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम में जयवीर कौशिक, ज्ञानेंद्र रोहिल्ला, रामपाल दहिया, इंद्रजीत गोयल, जितेंद्र शर्मा, मनजीत भारद्वाज, राजेश बुद्धिराजा, रमन भाटिया आदि भी मौजूद रहे।



