विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव नूरनखेड़ा तथा गांव रिवाड़ा में पहुंची ; जसबीर दोदवा ने पात्र महिलाओं में बांटे सिलेंडर और चूल्हे
गोहाना :-11 जनवरी : विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरुवार को गांव नूरनखेड़ा तथा गांव रिवाड़ा में पहुंची। जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ सोनीपत भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने किया।
जिलाध्यक्ष ने उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर तथा गैस चूल्हे वितरित किए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, प्रॉपर्टी कार्ड तथा पेंशन पत्र भी वितरित किए। दोदवा ने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना गरीबों और वंचितों के लिए संकटमोचक का काम किया है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य प्रदेश में सबसे गरीब परिवारों की पहचान करके उनको स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों को अपनाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। जसबीर दोदवा ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित’ राष्ट्र बनाने का संकल्प किया।
गांव ईशापुर खेड़ी में जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पार्षद कुसुमलता पहुंची। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला, बेटियों की शिक्षा के लिए हर 20 किलोमीटर पर राजकीय महिला कॉलेज खोले गए। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थियों कहा कि पहली बार कोई सरकार वास्तव में गरीबों व जरूरतमंदों को लेकर चिंतित और गंभीर दिखाई दे रही है।
इस मौके पर अनूप कुंडू, प्रदीप खरब, सुधीर मलिक, रीना शर्मा, आशीष भनवाला आदि भी मौजूद रहे।



