Breaking NewsGohanaPatriotismPoliticsSocial

हिसार के भाजपा के सांसद गोहाना के बरोदा हलके के छतैहरा गांव में पड़नाना की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

 

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना :-9 जनवरी: हिसार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद और पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी बृजेंद्र सिंह 14 जनवरी को गोहाना के बरोदा हलके के छतैहरा गांव में आएंगे। वह इस गांव में अपने पड़नाना और दीनबंधु चौ. छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। छतैहरा गांव में चौ. छोटूराम की प्रतिमा की स्थापना दीनबंधु चौ. छोटूराम विचार समिति ने की है। इस में सहयोग संगठन चौ. बीरेंद्र सिंह के साथी तथा ग्राम पंचायत का रहा है। दीनबंधु चौ. छोटू राम पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के नाना हैं। बीरेंद्र सिंह भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के पिता हैं। विचार समिति के संस्थापक प्रदीप चहल के अनुसार बृजेंद्र सिंह अपने पड़नाना की प्रतिमा का अनावरण मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में करेंगे। विशिष्ट अतिथि गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य और बीरेंद्र सिंह के साथी संगठन के दलबीर फौगाट रहेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button