Breaking NewsGohanaPolitics

रैली में भारी ठंड के बावजूद उमड़े जनसैलाब से गदगद पूर्व सी. एम. हुडडा ने कहा : मैंने अग्नि परीक्षा सुनी थी, पर आज सर्दी परीक्षा देख ली। तम न लट्ठ गाड़ दिया। अब सारे हरियाणा में बात चली जाएगी।

76 का हो गया हूं, पर न मैं रिटायर हूं, न टायर्ड हूं : हुड्डा बरोदा की जनाक्रोश रैली में पूछा : आर-पार की लड़ाई के लिए पंगा ले लूं। साथ दोगे ना?

गोहाना :-7 जनवरी : 76 का हो गया हूं। पर न तो मैं रिटायर हूं, न टायर्ड (थका हुआ) हूं। रविवार को यह हुंकार भरी पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने । बरोदा गांव की जनाक्रोश रैली में हुड्डा ने जनता से सवाल किया : आर-पार की लड़ाई के लिए पंगा ले लूं? साथ दोगे ना?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बरौदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा आयोजित रैली में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पहुंचे। रैली में सबसे शानदार स्वागत राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का हुआ। उनके रैली स्थल के प्रवेश स्थल से स्टेज तक ऊंट पर ले जाया गया। ऊंट पर उनके साथ विधायक इंदराज नरवाल थे। दोनों तरफ जे.सी.बी. मशीनें खड़ी थीं जो सांसद पर लगातार पुष्प वर्षा कर रही थीं।

अपने इस गढ़ में भारी ठंड के बावजूद उमड़े जनसैलाब से गदगद पूर्व सी. एम. ने कहा : मैंने अग्नि परीक्षा सुनी थी, पर आज सर्दी परीक्षा देख ली। तम न लट्ठ गाड़ दिया। अब सारे हरियाणा में बात चली जाएगी।

पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह 4 बार सांसद, 5 बार विधायक, दो बार सी. एम., विपक्ष के नेता और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें टीस है तो इस बात कि उनके 9 साल के शासन में जो हरियाणा हर चीज में नंबर वन था, वह आज नंबर वन है तो बेरोजगारी, महंगाई और अपराध में। उन्होंने कहा कि आप सब समझते हो, मुझे समझाने की जरुरत नहीं है। मैं तो यह बताना चाहता हूं कि प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर मैं क्या क्या करूंगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सत्ता में लौटने पर पेंशन 6 हजार करेंगे, बेटी-बहुओं को सिलेंडर 500 रुपए में देंगे, 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, कौशल रोजगार निगम को चलता कर पक्की भर्तियां करेंगे, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल होगी, फिर से गरीबों को 100-100 गज के प्लाट देंगे, किसानों को एम. एस. सी. की गारंटी देंगे, आंदोलन में मारे गए प्रत्येक किसान के परिवार को एक नौकरी देंगे, खिलाड़ियों की पदक लाओ पद पाओ की नीति बहाल करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह जो कहते हैं, वह करते हैं। जो कहा, वह किया और जो कह रहे हैं, वह करेंगे भी।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा के कोने-कोने में जरूरत है, आप दोनों को फ्री कर दो।

उन्होंने बरोदा हलके को साधुवाद दिया कि उस प्रदेश का चार – चार विधायक दिए। उनका आशय बरोदा के विधायक इंदराज नरवाल, गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक, खरखौदा के विधायक जयवीर वाल्मीकि और कलानौर की विधायक शकुंतला खटक से था। इन चारों के गांव बरोदा हलके में स्थित हैं।

उदयभान ने कहा कि आज तराजू आप के हाथ में है। आप को पी. एम. नरेंद्र मोदी की गारंटियों को तोलना है कि उनकी कौन-सी गारंटी पूरी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जाहिर की कि नया साल बदलाव का साल होगा, अघोषित एमरजेंसी से मुक्ति मिलेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि घमंड किसी का नहीं टिका। सी.एम. को भी घमंड है, डिप्टी सी. एम. को भी। उन्होंने तंज कसा कि पिछले चुनाव में एक कह रहा था 75 बार, दूसरा कह रहा था यमुना पार पर चुनाव के बाद दोनों बन गए पक्के या राज्यसभा सांसद ने खुलासा किया कि पिछले चुनाव में रिजल्ट आने के बाद जजपा को पेशकश की कि हमारा साथ दो, पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए कर देंगे।

सी.एम. के बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियों के दावे की दीपेंद्र ने खुली खिल्ली उड़ाई। उन्होंने पूछा कि आर.एस.एस. से आखिर कौन सी पर्ची आती हैं जो प्रदेश के बेरोजगार देखते के देखते रह जाते हैं और नौकरियां हरियाणा में दूसरे प्रदेशों के लोग ले जाते हैं। उन्होंने विभिन्न भर्तियों के आंकड़े पेश किए।

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि…प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा में 15 सांसद हैं। इनमें से 14 सांसद भाजपा के हैं। वह अकेले विपक्ष के सांसद हैं। उन्होंने ग्रामीणों से प्रश्न किया कि चुनाव में इस बार मुझे अकेला तो नहीं रहने दोगे ।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि चरण सिंह और इंदिरा गांधी की तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजनेता भी हैं और जननेता भी । उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर राजनेता तो हैं, पर वह जननेता नहीं हैं। उन्होंने जोड़ा कि किस्मत में तो पता नहीं, किस की क्या लिखा होता है। धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि ज्यादातर मुख्यमंत्रियों का नाश उनके बेटों ने किया है, लेकिन दीपेंद्र सिंह हड्डा ऐसे अकेले अपवाद हैं जिन्होंने अपने बाप का नाम ऊँचा किया है,नीचे नहीं होने दिया।

उन्होंने जनता से आग्रह किया कि भपेंद्र सिंह हुड्डा को पीछे मुड़ कर न देखने देना, नहीं तो आप के भविष्य से बहुत बड़ा धोखा हो जाएगा।

रैली के संयोजक और विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि उप चुनाव में सरकार को वादा कर के भूल गई, पर चुनाव में अपनी सरकार बनने पर बरोदा में आई. एम. टी. भी बनवाऊंगा, राइस मिल भी लगवाऊंगा।

उन्होंने कहा कि खट्टर बुटाना में यूनिवर्सिटी की केवल नींव रख दें, बना तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे।

बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक ने कहा कि यदि आपका भला भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं कर सकते तो कोई कर भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जब बही भी घर की होगी, लिखने वाला भी काका होगा तो किसी चीज की कमी भी नहीं रहेगी। वह बोले : हुड्डा परिवार के लिए जान भी देनी पड़ी तो दे दूंगा।

बरौदा गांव की जनाक्रोश रैली का मंच संचालन पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. जोगेंद्र मोर ने किया। रैली में विधायकों में जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, बी. बी. बत्रा, शकुंतला खटक, जयवीर वाल्मीकि, सुभाष गांगोली, बलबीर सिंह वाल्मीकि और शीशपाल तो पूर्व विधायकों में सुखबीर फरमाणा, संत कुमार, आनंद सिंह दांगी, जयतीर्थ दहिया, कुलदीप शर्मा और पदम सिंह दहिया साथ पूर्व सी. एम. के पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र भी पहुंचे।

इस रैली की खासियत यह रही है कि बाहर से आए नेताओं में चुनिंदा का संबोधन करवाया गया। प्रथम बार स्थानीय नेताओं को बहुतायत में भाषण का मौका दिया गया।

रैली में डॉ. कपूर सिंह नरवाल, सुरेंद्र दहिया, कर्नल रोहित चौधरी, जीतेंद्र हड्डा, रणदीप मलिक, कंवर भावड़, प्रेमवती भनवाला, अनूप मलिक, मुकेश तायल, जितेंद्र जांगड़ा, दुष्यंत लठवाले, जयपाल बुटाना, मोहित श्योराण, रमेश हुड्डा, संदीप अहलावत, अनुज लठवाल, कुलदीप गगाणा आदि भी मंचासीन रहे ।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button