Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

विकसित भारत संकल्प यात्रा ढुराना व शामड़ी सिसान में पहुंची

गोहाना :-विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को ढुराना व शामड़ी सिसान में पहुंची। इस दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। इसके अलावा यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में मुंडलाना ब्लॉक की चेयरपर्सन सुशीला शर्मा ने ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद गर्भवती महिलाओं को फल और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, पेंशन पत्र व प्रॉपर्टी कार्ड भी वितरित किए। वहीं ग्रामीण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर हरियाणा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष फूल खरब, सुधीर मलिक, राजकुमार शर्मा, रणधीर लठवाल, एसईपीओ राजकुमार, सरपंच सुनील, सुरेखा देवी, तेजवीर आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button