AdministrationBreaking NewsCrimeSocialSonipat

थाना व चौकी प्रभारी अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें- पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन

सोनीपत :-पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि थाना व चौकी प्रभारी अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ऐसे मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा थानों व चौकियों में प्राप्त शिकायतों का कानून के दायरे में रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक निपटारा समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित करें। अनुसंधाधीन मामलों का निपटारा चरणबद्ध रूप से कम किया जाए, ताकि आपराधिक न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़े और पीड़ित पक्ष को उचित न्याय मिल सके। वे मंगलवार शाम को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में अपराध व कानून एवं व्यवस्था पर आयोजित समीक्षा गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बी सतीश बालन ने कहा कि पुलिस अधिकारी नशे की व्यापक स्तर पर तस्करी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्य योजना तैयार करें, ताकि युवा पीढ़ी को इसकी गिरफ्त में आने के लिए उचित कदम उठाए जा सके। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सायंकालीन व रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करें और अपने-अपने थाना के पेंडिंग केसों व केस प्रॉपर्टी का जल्द निपटारा करवाएं। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को ईमानदारी व लगन काम करने और अपने इलाके में आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button