Breaking NewsGohanaPolitics

गठवाला खाप के दादा को जन्मदिन की बधाई देने गोहाना पहुँचे धनखड़

गोहाना :-21 दिसम्बर : भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद ओम प्रकाश धनखड़ पहली बार गोहाना पहुंचे। उन्होंने बरोदा रोड पर स्थित मलिक भवन में गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह मलिक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

ओम प्रकाश धनखड़ मलिक भवन में सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के साथ पहुंचे। मलिक भवन में प्रवेश के बाद ओम प्रकाश धनखड़ पहले गठवाला खाप के संस्थापक दादा घासी राम के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दादा घासी राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने दादा बलजीत सिंह मलिक को उनके जन्म दिन पर बधाई दी। उन्होंने दादा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की। ओमप्रकाश धनखड़ ने मौके पर मौजूद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 2024 के लोस – विस चुनावों को ले कर भी चर्चा की।

  1. इस अवसर पर महेंद्र सिंह मलिक, भलेराम नरवाल, फूल सिंह खर्ब, नरेंद्र गहलावत, आजाद सिंह नेहरा, सुधीर मलिक आदि भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button