Breaking NewsGohanaPolitics

हरियाणा में भर्ती 7 बी.डी.पी.ओ. से से 4 गैर-हरियाणवी : कमला भावड़

गोहाना :-20 दिसम्बर : हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और सोनीपत जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन कमला भावड़ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए गए 7 नए बी.डी.पी.ओ. में से 4 बी.डी.पी.ओ. गैर हरियाणवी है जो बेरोजगारी के दंश से तड़प रहे प्रदेश के युवाओं का खुला उपहास है।

कमला भावड़ शहर में वार्ड नंबर 4 में शिव नगर में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने ताजा भर्ती बी.डी.पी.ओ. की डिटेल साझी की। उन्होंने नवचयनित बी.डी.पी.ओ. के पोस्टिंग के लेटर के हवाले से दावा किया कि नियुक्त किए गए 7 में आधे से अधिक 4 हरियाणा के हैं ही नहीं, वे दूसरे राज्यों के हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले अटेली नांगल खंड में नियुक्त बी.डी.पी.ओ. उत्तराखंड की राजधानी नैनीताल के हैं, कैथल जिले के कलायत खंड के नए बी.डी.पी.ओ. राजस्थान के हनुमानगढ़ के हैं, नूह जिले के पुन्हाना खंड के नए बी.डी.पी.ओ. यू.पी. की कैपिटल लखनऊ तो फरीदाबाद जिले के तिगांव खंड के नए बी.डी.पी.ओ. नई दिल्ली के रहने वाले हैं। केवल महेंद्रगढ़ के सतनाली, रेवाड़ी के बावल और गुरुग्राम के पटौदी खंड के अधिकारी प्रदेश के हैं।

कमला भावड़ ने कहा कि गठबंधन सरकार वोट की राजनीति के लिए प्रदेश के युवाओं के हकों पर डाका डाल कर दूसरे राज्यों के युवाओं पर डोरे डाल रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button