Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गोहाना के कैहल्पा, कथूरा

गोहाना :-20 दिसम्बर : पात्र लाभार्थियों को उनके घर द्वार पर योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार गोहाना तहसील क्षेत्र के गांव कैहल्पा तथा कथूरा पहुंची गाँव कैहल्पा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन साक्षी मलिक तथा कथूरा गाँव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पार्षद तकदीर
नरवाल ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गांव कैहल्पा में ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार ने अंत्योदय के मल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक हकदार तक पहुंचाने का काम किया है। गांव कथूरा में जिला पार्षद तकदीर नरवाल ने कहा कि इस यात्रा के दौरान नागरिकों को उनके घर द्वार पर जाकर सरकार सेवाएं दे रही है। इस तरह से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। ।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से एस. डी. ए. ओ. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेहरा ने प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देशी गाय की खरीद पर 25 हजार का अनुदान भी दिया जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button