Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

राणा बोले : कांग्रेस को सुहा नहीं रहा किसान के बेटे का उप राष्ट्रपति होना

 

गोहाना :-20 दिसम्बर: बुधवार की देर शाम को शहर के अंबेडकर चौक में भारतीय जनता पार्टी ने सोनीपत जिले का जिला स्तरीय प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के वीडियो को वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने किया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि पी. एम. पर राजनीतिक प्रहार करना और उनकी छवि को धूलि धूसरित करते-करते कांग्रेस इस हद तक गिर गई कि उसने देश के सर्वोच्च दूसरे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन एक किसान के बेटे की प्रतिष्ठा तक तार-तार कर दी। तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि एक गरीब धरतीपुत्र के घर में जन्मा एक सामान्य व्यक्ति राष्ट्रपति क्यों है, यह कांग्रेस को सुहा नहीं रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद द्वारा उप राष्ट्रपति की मिमिक्री का वीडियो बनवा कर जिस प्रकार से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने उसे बड़े पैमाने पर वायरल करवाया, उससे वह अकेल जगदीप धनखड़ नहीं, पूरे देश के गुनहगार हैं तथा उन्हें इसके लिए अविलंब बिना शर्त देश की जनता से क्षमा याचना करनी चाहिए। नैतिकता का तकाजा था कि राहुल गांधी विपक्षी सांसद को उप राष्ट्रपति का मजाक उड़ाने से रोकते। लेकिन अपनी उपस्थिति में हए इस दुष्कृत्य को राहुल गांधी ने हवा देने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहने दी। इस का खामियाजा कांग्रेस और राहुल गांधी को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

इस पुतला दहन प्रदर्शन में आजाद सिंह नेहरा, बलराम कौशिक, रविंद्र दिलावर, कुलदीप नांगल, सुनील वत्स, अनूप कुंडू, सुधीर मलिक, मुकेश बत्रा, सुमित कक्कड़, जगवीर जैन, सूरजमल शर्मा, नरेंद्र गहलावत, फूल सिंह खर्ब, सतपाल लठवाल, सूरत सिंह, संतराम वाल्मीकि, सुनील खां आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button