Breaking NewsGohanaPolitics
विकसित भारत संकल्प यात्रा गोहाना उपमंडल क्षेत्र के गांव माहरा व तिहाड़ मलिक पहुंची
गोहाना :-विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को उपमंडल क्षेत्र के माहरा व तिहाड़ मलिक गांव में पहुंची। इन गांवों में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे पहले दोनों गावों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक ने किया।
बलराम कौशिक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। यह यात्रा घर-घर जाकर जनता को योजनाओं से जोड़ रही है। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। वहीं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस-चूल्हे व सिलेंडर भी वितरित किए।



