Breaking NewsGohanaPolitics

7 जनवरी को बरोदा में होगी कांग्रेस की बरोदा हलके की जनआक्रोश रैली

गोहाना :-17 दिसम्बर : पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा 7 जनवरी को बरोदा हलके की जेनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।

पूरी तरह से ग्रामीण हलके बरोदा में यह रैली कहां हो, यह तय करने के लिए रविवार को बरोदा हलके की कांग्रेस कार्यकर्ता सभा शहर में नए बस स्टैंड के समीप स्थित विधायक इंदुराज नरवाल के कार्यालय में और उन्हीं की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की सहमति ये यह निश्चित किया गया कि हुड्डा की रैली बरोदा गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी।

विधायक इंदुराज नरवाल ने सुझाव दिया कि जनाक्रोश रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को ट्रैक्टर-ट्रालियों में ले कर पहुंचें। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पेशकश की कि जिस भी साथी को साधनों की जरूरत हो, बताना, पूरा खर्च मैं दे दूंगा ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक ने कहा कि 7 जनवरी की रैली परे प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा की जाने वाली जनाक्रोश रैलियों में सबसे बड़ी रैली होगी। उनके अनुसार इस रैली को पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान भी संबोधित करेंगे।

विधायक इंदुराज नरवाल ने आरोप लगाया कि 3 नवंबर 2020 को हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा-जजपा की सरकार ने जो वायदे किए थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने विधानसभा के ताजा सत्र में अपने हलके की आवाज उठाई, तब डिप्टी सी.एम. ने उन्हें कोई जवाब तक नहीं दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button