Breaking NewsGohanaPolitics

मेरा-तेरा छोड़ सब को एक साथ काम करना होगा : शैलजा

गोहाना :-17 दिसम्बर : प्रदेश और देश में अगली सरकार अपनी बनाने के लिए यह जरूरी है कि मेरा-तेरा छोड़ कर सब एक साथ मिल कर काम करें।

रविवार को गुटबंदी की शिकार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को यह नसीहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शैलजा ने दी। उन्होंने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पर भी निशाने साधे शैलजा शहर में सम्पन्न प्रदेश स्तर के आर्य महासम्मेलन की मुख्य अतिथि थीं। वह पत्रकारों से मुखातिब हो रही थीं।

शैलजा ने स्पष्ट कहा कि तीन राज्यों में हुई पराजय से सब को सबक लेने की जरूरत है। भाजपा की नीति और नीयत लोकतंत्र को कमजोर करने की है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सब को मिल कर लड़ाई लड़नी होगी। पांच राज्यों में हुए चुनाव में शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस चुनावी वायदे की हवा निकाल दी कि पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा में विभिन्न जातियों के एक-एक डिप्टी सी.एम. बनाए जाएंगे। उनके अनुसार यह प्रस्ताव पार्टी का नहीं है, किसी के अपने-आप कहने से कुछ नहीं होता। कांग्रेस में आखिरी फैसला हाई कमान करता है।

शैलजा द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने अनभिज्ञता व्यक्त की थी तथा कहा था कि उनके संज्ञान में यह यात्रा नहीं है। उदयभान की इस टिप्पणी पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया में शैलजा ने कहा कि उनको भी बता देंगे।

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रश्न किया कि आखिर भाजपा के शासन में ही संसद पर हमले क्यों होते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अब से 22 साल पहले 2001 में जब संसद पर आतंकी हमला हुआ था, तब भी देश में भाजपा नीत सरकार का ही राजपाट था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button