Breaking NewsGohanaPolitics

विकसित भारत संकल्प यात्रा गोहाना के ककाना भादरी, न्यात गांवों में पहुंची

जनता खुशहाल हो, तभी देश कहलाता है आत्मनिर्भर और विकसित

 

गोहाना :-16 दिसम्बर : सोनीपत के भाजपा सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि देश ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ तब कहलाता है जब जनता खुशहाल हो और उनकी मूलभूत
आवश्यकताओं और सुविधाओं की बराबर पूर्ति हो रही हो । वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को गांव ककाना भादरी और न्यात में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया।

सांसद रमेश कौशिक ने ग्रामीणों से एक साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प किया तथा शपथ ली कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

सांसद कौशिक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र व्यक्ति केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाल डोरे से अन्दर की जमीन का मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्व योजना क्रियान्वित की जा रही है। सरकार द्वारा गरीब पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सांसद ने कहा कि यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तक घर-घर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह राष्ट्रव्यापी अभियान एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के महत्व को रेखांकित किया।

‘मेरी कहानी – मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने सफलता की कहानियां सांझा करते हुए अपने-अपने अनुभवों के बारे में बताया कि कैसे वे और उनका परिवार सरकार अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण को समर्पित योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर व अच्छे तरीके से अपना जीवनयापन कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से किसानों को दिखाया गया कि कैसे इसे स्प्रे के कार्य में प्रयोग किया जा सकता है।

सांसद रमेश कौशिक ने पात्र महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हे और गैस सिलेंडर वितरित किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य व उनको धुएं से मुक्ति दिलवाने के लिए पी. एम. ने उज्जवला योजना शुरू की। सांसद ने गर्भवती महिलाओं को फल भी वितरित किए।

इस मौके पर एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा के साथ डॉ. धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक, जसबीर दोदवा, परमवीर सैनी, नरेंद्र गहलावत, जय सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button