Breaking NewsGohanaPolitics

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि कारगर साबित हो रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा

गोहाना :-पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र नागरिकों तक पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। वे शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बीधल व गढ़ी सराय नामदार खां में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प शपथ भी दिलाई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कविता जैन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी के साथ प्रतिदिन खंड के दो गांवों में यात्रा पहुंच रही है। इसके तहत जागरूकता वैन व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आमजन को हर घर नल से जल, शौचालय, मुफ्त राशन, गैस व बिजली कनेक्शन, बैंक खाता, पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लाभ, पीएम फसल बीमा जैसी योजनाओं का लाभ देते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में तकनीक का नवाचारों से अवगत कराते हुए ड्रोन के उपयोग के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

इस दौरान पूर्व मंत्री कविता जैन ने पात्र महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस-चूल्हे व सिलेंडर और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, जिला महामंत्री परमवीर सैनी, नरेंद्र गहलावत, बीडीपीओ परमजीत सिंह, एसईपीओ यशपाल आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button