Breaking NewsGohanaPolitics

7 को बरोदा हलके की जनाक्रोश रैली करेंगे हुड्डा

गोहाना :-14 दिसम्बर : विपक्ष के नेता और पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा 7 जनवरी को बरोदा हलके की जनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के लिए गांव का चयन 17 दिसंबर को इस हलके के विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा आयोजित की जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सभा में होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जनाक्रोश रैलियां आयोजित कर सत्तारूढ भाजपा-जजपा गठबंधन की पोल खोली जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व में बरोदा हलके की जनाक्रोश रैली की तारीख 7 जनवरी तय की है। इस रैली को पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी संबोधित करेंगे। बरोदा हलके की यह जनाक्रोश रैली किस गांव में आयोजित हो, इसे तय करने के लिए विधायक इंदुराज नरवाल ने 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे गोहाना में नए बस स्टैंड के निकट स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ता सभा बुलाई है। इस कार्यकर्ता सभा में जहां भी पार्टी कार्यकर्ता चाहेंगे, वहीं कांग्रेस नेतृत्व जनाक्रोश रैली करेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button