Breaking NewsGohanaPolitics

छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी भाजपा में ही बन सकता हैं सी.एम.: गौड़

गोहाना :-13 दिसम्बर : हरियाणा सरकार के युवा आयोग के चेयरमैन तथा भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने बुधवार को कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने पूरी दुनिया को साक्षी बनाया है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी इकलौती पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सी. एम. बनने का मौका मिल सकता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

युवा आयोग के चेयरमैनमुकेश गौड़ गोहाना में अंबेडकर चौक में किसान सेल के प्रदेश मीडिया सुनील वत्स के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुकेश गौड़ ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड बहुमत से जनता ने विपक्ष को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उसे केवल और केवल पी. एम. नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है तथा अब थोथे वायदों से सत्ता हथियाने का युग इतिहास में दफन हो चुका है। अब तो जो काम करेगा, उसे ही मतदाता अपनी सेवा का मौका देंगे।

किसान सेल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील वत्स ने कहा कि 2024 भाजपा का है। पार्टी न केवल केंद्र अर्पित हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए सत्ता की हैट्रिक लगाएगी।

इस अवसर पर संदीप भंडेरी, महावीर ठसका, कपूर सिंह मलिक, बिरजू, मनजीत सिंह, प्रकाश सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button