विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गोहाना के नगर गांव में
गोहाना :-13 दिसंबर : विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को नगर गांव पहुंची। जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गरीब व पिछड़े लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन व सिलेंडर भी वितरित किए। इस अवसर पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, नरेंद्र गहलावत, अरुण बडोक, चेयरमैन प्रदीप खरब, बीडीपीओ परमजीत, बीईओ आनंद श्योराण, एसईपीओ यशपाल आर्य, सरपंच योगिता, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
