Breaking NewsGohanaPolitics
गोहाना के विधायक जगबीर मलिक ने 3.20 करोड़ से बनने वाली दो नई सड़कों का किया शिलान्यास
गोहाना :- 12 दिसम्बर : गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक मंगलवार को अपने हलके के मोहाना गांव में पहुंचे। इस गांव में उन्होंने 3.20 करोड़ से बनने वाली दो नई संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया। ये दोनों सड़कें मोहाना से तिहाड़ मलिक और गुहणा के लिए होंगी।
विधायक जगबीर सिंह मलिक ने दोनों प्रस्तावित सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। तीनों गांवों के लिए ये दोनों सड़कें बेहद जरूरी थीं तथा ये गांव इन सड़कों को बनवाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे।
जगबीर सिंह मलिक के अनुसार मोहाना से गुहणा की सड़क पर 1.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह से मौहाना से तिहाड मलिक तक की सड़क 1.40 करोड़ रुपए से तैयार होगी। दोनों सड़कों के निर्मित होने से तीनों गांवों का परस्पर आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।



