Breaking NewsGohanaPolitics

इब हरियाणा के लाल नै, एक मौका केजरीवाल नै यात्राएं निकालेगी आप

गोहाना :-10 दिसम्बर : आम आदमी पार्टी प्रदेश के विभिन्न कोनों से 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक बदलाव यात्राएं निकालेगी। इन यात्राओं को इब हरियाणा के लाल नै एक मौका केजरीवाल नै नाम दिया गया है। रविवार को यह जानकारी पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी नवीन गौड़ ने दी।नवीन गौड़ रविवार को भगवान परशुराम आश्रम में जिला महिला सचिव स्नेहलता तायल और जिला सचिव अजमेर पहल के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके अनुसार सिरसा से प्रारंभ होने वाली बदलाव यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर, महेंद्रगढ़ से प्रस्तावित यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा करेंगे जब कि कालका से यह यात्रा निर्मल सिंह और फरीदाबाद से डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व प्रारंभ होगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी ने आगे बताया कि फरीदाबाद से शुरु यात्रा जींद, सिरसा से प्रारंभ यात्रा भिवानी, कालका से प्रारंभ यात्रा पानीपत तथा महेंद्रगढ़ से शुरु होने वाली यात्रा कैथल में सम्पन्न होंगी । ये यात्राएं प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगी। प्रदेश के चार कोनों से आरंभ होने वाली ये यात्राएं प्रदेश की जनता को बदलाव का संदेश देंगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button