Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष की गोहाना में कार्यकर्ता सभा में राज सिंह दहिया ने कहा जोश में रहो, जुनून में रहो, अगली सरकार अपनी बनेगी

 

गोहाना :-9 दिसम्बर : आप जोश में रहो, जुनून में रहो, यकीन रखो कि अगली सरकार हरियाणा में अपनी ही बनेगी। यह टिप्पणी शनिवार को सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने की।

दहिया शहर के सरकारी रेस्ट हाउस पर गोहाना हलके और बरोदा हलके की संयुक्त कार्यकर्ता सभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यकर्ता सभा की अध्यक्षता गोहाना हलका जजपा के अध्यक्ष संदीप भनवाला और बरोदा हलका जजपा ने की । जजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ऊंची छलांगें मार रही थी, बड़ा हुड्डा -हुड्डा हो रहा था। जो हाल कांग्रेस का तीन राज्यों में हुआ, उससे भी बुरा हाल अगले साल हरियाणा में होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राज सिंह दहिया बोले कि जब चौ. ओम प्रकाश चौटाला सी.एम. थे, तब हमें कहा जाता था कि तुम्हारी पार्टी अनपढ़ों की पार्टी है। लेकिन अब हमारी पार्टी पढ़े-लिखों की पार्टी है। उन्होंने हलका अध्यक्षों और सेलों के अध्यक्षों को अधिकतम तीन दिन के भीतर अपनी कार्यकारिणियां बना लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक् सदस्यता अभियान पूरा कर अपनी कापियां हलका अध्यक्षों को सुपुर्द कर दें।

सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में टिकट मांगने का हक सभी को है। उनके अनुसार वह हर वर्कर के साथ हैं। जो जितनी इज्जत का हकदार है, वह उसे उससे ज्यादा इज्जत देंगे। उन्होंने कहा कि मुझ में कोई कमी हो तो जरूर बताएं, मैं उसे दूर करूंगा। बैठक में अशोक मोर ने सुझाव दिया कि दोनों हलकों के अलग-अलग रजिस्टर बनाए जाएं जिनमें कार्यकर्ताओं के नाम और मोबाइल नंबर हों

इस अवसर पर जोनी लठवाल, जुगती राम स्वामी, हवा सिंह वर्मा, रजनी मलिक, डॉ. राम मेहर राठी, शीलू खासा, मोनू बलि, अशोक जवाहरा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button