ग्लोबल पब्लिक स्कूल की दो दिन की खेल प्रतियोगिता में लड़कों में अजय, लड़कियों में प्रिया दौडे सबसे तेज
गोहाना :-7 दिसम्बर : गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल की दो दिन की वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं गुरुवार को प्रारंभ हो गईं। पहले दिन लड़कों और लड़कियों की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। लड़कों में अजय तो लड़कियों में प्रिया सबसे तेज दौड़े।
खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेश सैनी रहे। अध्यक्षता स्कूल के एम.डी. पंकज ने किया तथा संयोजन प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने किया। खिलाड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट में अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पहले दिन 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता लड़कों के लिए अलग हुई और लड़कियों के लिए अलग। लड़कों की प्रतियोगिता में अभिषेक द्वितीय और विकास तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की इस प्रतियोगिता में अंशु द्वितीय और कशिश तृतीय रहे प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे और अंतिम दिन 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और शॉटपुट की प्रतियोगिताएं होंगी।



