Breaking NewsEducationGameGohana

बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय स्कूल की छात्रा सारिका ने राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

गोहाना :-6 दिसम्बर : बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय स्थित कैंपस स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा सारिका ने सी.बी.एस.ई. की राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। बुधवार को वी.सी. प्रो. सुदेश और रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक ने सारिका को सम्मानित किया। कैंपस स्कूल के डी.पी. ई. डॉ. दीपक GIST ने बताया कि सी.बी.एस.ई. द्वारा 22 से 26 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के नोएडा में राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। छात्रा सारिका ने इस चैंपियनशिप में अंडर – 65 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। वी.सी. प्रो. सुदेश ने छात्रा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सारिका की कामयाबी से अन्य छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button