Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जीत पर झूमे भाजपाई ; तीर्थ सिंह राणा, रजनी इंद्रजीत विरमानी के कार्यालयों में मने जश्न

 

गोहाना :-3 दिसम्बर : रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली और दीवाली एक साथ मना डाली। अवसर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का था। सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा और गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के कार्यालयों में जम कर मिठाइयां बंटी और गुलाल उड़े।

भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के गोहाना में पार्क रोड पर स्थित जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। अरुण बड़ौक, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, सुनील वत्स, नरेश चानना, शेर सिंह बेडवाल, रणधीर लठवाल, सुमित कक्कड़ आदि ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा की अभूतपूर्व विजय पार्टी की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि यह जनादेश अगले साल होने वाले लोकसभा और प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए जीत के ट्रेलर हैं। जनता ने पी. एम. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों पर एक बार फिर से अपनी मुहर लगा दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के उत्सव का संयोजन उनके पति तथा सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने किया कार्यक्रम में नगर पार्षदों में निपुण सहरावत, राजेश चौहान और नरेंद्र कुमार के साथ पूर्व नगर पार्षद जीतेंद्र गेरा भी पहुंचे।

चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि तीन राज्यों की जनता द्वारा व्यक्त विश्वास से 2024 के चुनावों में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक लगना सुनिश्चित हो गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति की विजय है।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा लगातार तीन बार सांसद रहे स्व. किशन सिंह सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान के लिए भी गम के माहौल में खुशी का संदेश ले कर आया। रविवार को स्व. किशन सिंह सांगवान की पुण्यतिथि थी। राजस्थान विधानसभा के चुनाव में शीर्ष नेतृत्व ने प्रदीप सांगवान को झोटवाड़ा सीट की कमान बतौर प्रभारी सौंपी थी। इस सीट से पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और सांसद राजवर्द्धन सिंह राठौर ने एकतरफा जीत दर्ज की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button