AgricultureBreaking NewsGohanaPolitics

23 नवंबर को पिपली पहुंचेंगे सरपंच, नंबरदार और मजदूर भी

गोहाना :-21 नवम्बर : 23 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा पिपली की अनाज मंडी में जो जन आक्रोश रैली होगी, उसमें किसानों के साथ प्रदेश के सरपंच, नंबरदार और मजदूर भी भाग लेंगे। यह दावा मंगलवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया।

सत्यवान नरवाल ने भाकियू नेताओं की टीम के साथ रुखी, छिछड़ाना, माहरा, भैंसवान खुर्द, पूठी, बिचपड़ी, जागसी और गंगाणा गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को पिपली पहुंचने का न्योता देते हुए कहा कि रैली की मेजबानी भाकियू बेशक कर रही है, लेकिन यह रैली सरकार द्वारा सताए गए समाज के सब वर्गों के आक्रोश को अभिव्यक्त करेगी। उन्होंने कहा कि पिपली रैली वर्तमान सरकार की उलटी गिनती शुरु कर देगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा शासन किसानों का सबसे बड़ा विरोधी है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार किसानों के हितों की बलि दे कर पूंजीपतियों के वारे-न्यारे करने में लगी हुई है। इस सरकार की विदाई के लिए पिपली की रैली में सब वर्ग एक मंच पर एकजुट होंगे।

गांवों के दौरे में सत्यवान नरवाल के साथ बिजेंद्र नरवाल, जय सिंह मलिक, सोनू खासा और दिलबाग मलिक भी रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button