Breaking NewsEducationGameGohana

राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में गोहाना का गीता विद्या मंदिर रहा द्वितीय

 

गोहाना :- 1 नवम्बर : कर्नाटक के बेंगलुरु में 26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित 34वीं राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर गोहाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में अंडर – 14 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर की टीम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के बरोदा हलका के उपाध्यक्ष अशोक सरोहा के पुत्र सहदेव के अलावा भव्य, भाविक, हर्ष, गौरव, भावेश, निकुंज, हिमांशु, सक्षम, नमन, निशांत, अमन, यश और ध्रुव थे | बुधवार को कर्नाटक से गोहाना लौटने पर बस स्टैंड पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह दांगी और सहयोगियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button