Breaking NewsGohanaPolitics

अनिल विज की जगह है आगरा में-भूपेंद्र सिंह हुड्डा

गोहाना :- 30 अक्तूबर : बिना पागलखाने का नाम लिए पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की जगह आगरा में है।उन्होंने यह तीखी टिप्पणी विज के एक ताजा बयान पर की। इस बयान में विज ने कहा था कि हम ने जेल में एक स्पेशल कमरा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए तैयार कर दिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार की शाम को गोहाना आए थे। वह कथूरा खंड कांग्रेस के स्टेट डेलीगेट डॉ. कपूर सिंह नरवाल के बड़े भाई बीर सिंह नरवाल के स्वर्गवास पर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए आए थे।पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार पूरी तरह से नाकाम और नॉन परफॉर्मिंग सरकार है। इस गठबंधन ने अपने 9 साल के राज में प्रदेश के 9 साल बर्बाद कर दिए। हुड्डा ने आरोप लगाया कि मनोहर सरकार पेपर लीक और भर्ती घोटालों को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्तियों का पेपर भी लीक हो गया।उन्होंने कि दिल्ली सरकार द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नायब सिंह सैनी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व सी. एम. ने कहा कि बैकवर्ड हों या किसान-मजदूर, सब के सब अपना मन बना चुके हैं कि उन्होंने अगले साल कांग्रेस को सत्ता में लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रदेशों में चुनाव होने वाले हैं, उनमें कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।

पूर्व सी.एम. के साथ विधायक जगबीर सिंह मलिक, इंदुराज नरवाल, भारत भूषण बत्रा, बलबीर सिंह वाल्मीकि और सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा, जयतीर्थ दहिया, सुखबीर फरमाणा और पदम सिंह दहिया भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button