Breaking NewsEducationGameGohana

दिल्ली में भी गोहाना के सत्यानंद स्कूल ने फहराई विजय पताका

गोहाना :-29 अक्तूबर : शहर में आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय समूहगान की टीम ने रविवार को दिल्ली में भी अपनी विजय पताका फहरा दी।

भारत विकास परिषद द्वारा उत्तर क्षेत्र – 2 की प्रतियोगिता में टीम सर्वप्रथम रही। अब टीम नेशनल लेवल पर आगरा में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।सत्यानंद पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय समूहगान की टीम पहले 3 सितंबर को भाविप की गोहाना स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम रही। उसके बाद 22 अक्तूबर को सोनीपत में जो राज्य स्तर की प्रतियोगिता हुई, उसमें भी सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने अपने सब प्रतिद्वद्वियों को पछाड़ दिया तथा प्रथम स्थान अपने नाम कर लिया। उसी के आधार पर इस स्कूल की टीम को उत्तर क्षेत्र-2 की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उत्तर क्षेत्र-2 की प्रतियोगिता रविवार को दिल्ली में अशोक विहार स्थित लक्ष्मी बाई कॉलेज में हुई। इस प्रतियोगिता में पुनः सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया। टीम अपनी प्रिंसिपले सीमा श्योराण के मार्गदर्शन में प्रतिभागिता करने के लिए गई। मार्गदर्शन भाविप के पूर्व प्रांतीय संयोजक रविंद्र गर्ग, गोहाना भाविप के अध्यक्ष एडवोकेट ललित गोयल, सचिव प्रमोद गुप्ता और कोषाध्यक्ष संतोष कुच्छल के साथ ज्योति मलिक, उर्वशी और कनिका ने किया।

अब सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम 3 दिसंबर को आगरा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button