श्याम ग्रुप को परास्त कर शिव शक्ति क्लब बना विजेता
भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर राष्ट्र हित मंच का क्रिकेट टूर्नामेंट
गोहाना :-29 अक्तूबर : राष्ट्र हित मंच द्वारा रविवार को भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसके फाइनल मैच में श्याम ग्रुप और शिव शक्ति क्लब भिड़े। विजेता शिव शक्ति क्लब बना। मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार शिव दीक्षित को प्रदान किया गया। पारितोषिक वितरण उत्सव के मुख्य अतिथि परशुराम गौड़ रहे। वह सोनीपत भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हैं। गौड़ ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने मूल रामायण की रचना संस्कृत में की। परशुराम गौड़ ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का सम्पूर्ण जीवन मानवता के लिए दिग्दर्शक है। इस अवसर पर राष्ट्र हिंत मंच के जिला अध्यक्ष जगदीश चहल, मनोज कुमार, श्रीभगवान लठवाल, मोनू गामड़ी आदि भी उपस्थित रहे।



