गोहाना:- सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी जयंत कौशिक ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर जयंत का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 अगस्त को हुई थी। गुरुवार को स्कूल पहुंचने पर एमडी प्रदीप दलाल ने विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जयंत ने प्रतियोगिता के अंडर 14 आयुवर्ग में 48 से 50 किलोग्राम वर्ग भाग लिया था। जयंत पहले कई बार जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन राज सिंह, प्राचार्य नेहा तनेजा, अमिता, प्रियंका, दयावंती आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close



