Breaking NewsGohanaState

300 पेटी कोक cold ड्रिंक की बेच कर ड्राइवर फरार

कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक ने गाड़ी में लोड कर भेजा था

हरियाणा के सोनीपत में कोका कोला एजेंसी पर काम करने वाला ड्राइवर दुकानदारों को 300 पेटी कोक सस्ते में बेच कर फरार हो गया। प्रत्येक पेटी में 250 ML की 28 बोतलें थी। पुलिस ने एजेंसी संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सेकटर 15 निवासी शुभम गर्ग ने बताया कि उसके पास सोनीपत शहर में COCA COLA (कोका कोला) कम्पनी की लीडरशिप है। उसने इसके लिए अग्रेसन चौक पर गोदाम बना रखा है। उसके पास कोका कोला को सप्लाई करने के लिए 10-12 गाड़ियां हैं। एक छोटा हाथी गाड़ी पर उसने ककरोई गांव निवासी कुलदीप को ड्राइवर रखा हुआ है। फिलहाल वह कामी रोड बाग के पास रहता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शुभम गर्ग ने बताया कि 26 मई को कुलदीप गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक की 300 पेटी कोक की लोड करवा कर सप्लाई के लिए कच्चे क्वार्टर में सुभाष कोल्ड ड्रिंक के पास भेजा था। प्रत्येक पेटी में 28 पीस 250 ML के थे। ड्राइवर कुलदीप ने कोक को कहीं और दुकानदार को सस्ते भाव में बेच दिया। इसके बाद गाड़ी को उसके गोदाम के पीछे खड़ा किया और फरार हो गया। ड्राइवर ने उसके साथ विश्वास घात किया है। 90 हजार रुपए का माल उसने कहीं और बेच दिया।

कोका कोला की एजेंसी संचालक शुभम गर्ग की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर कुलदीप के खिलाफ धारा 407 में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button