CountryGame

WFI के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आज होगी जारी ; हरियाणा की अनीता श्योराण अकेली महिला उम्मीदवार हैं ; बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह से अध्यक्ष पद का मुकाबला

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के 12 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए आज उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। नामाकंन वापसी का आखिरी दिन शनिवार था। इससे पहले संघ के 15 पदों के लिए 30 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 4, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 3, उपाध्यक्ष के लिए 6, महासचिव व संयुक्त सचिव के लिए 3-3 और कोषाध्यक्ष के लिए दो नामांकन आए थे। कार्यकारी सदस्यों के लिए 9 लोगों ने नाम भरे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले यूपी के संजय सिंह को बृजभूषण का नजदीकी माना जाता है। हालांकि WFI के अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला संजय सिंह और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैंपियन अनीता श्योराण के बीच माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय WFI के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं।

वहीं अनीता श्योराण 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में अकेली महिला उम्मीदवार हैं। उन्हें खेल मंत्रालय का समर्थन माना जा रहा है। अनिता पुलिस में जॉब कर रही हैं।

शनिवार को अध्यक्ष पद से जम्मू कश्मीर के दुष्यंत शर्मा और दिल्ली कुश्ती संघ के जयप्रकाश पहलवान ने नाम वापस ले लिया था।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दुष्यंत ने कोषाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन दाखिल किया
दुष्यंत ने 30 जुलाई को बृजभूषण द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया था। वहां भारतीय जनता पार्टी के नेता ने घोषणा की थी कि उन्हें WFI चुनावों के लिए 25 राज्य इकाइयों में से 22 का समर्थन प्राप्त है। दुष्यंत ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से चंडीगढ़ संघ के महासचिव और WFI के उपाध्यक्ष दर्शन लाल और प्रकाश बृजभूषण खेमे से हैं। प्रेम चंद लोचब रेलवे खेल नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीबी) के सचिव हैं और वह प्रतिद्वंद्वी गुट से हो सकते हैं।

हरियाणवी उम्मीदवार के लिए तैयार नहीं थे बृजभूषण
पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हरियाणवी उम्मीदवार के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने देवेद्र सिंह कादियान, अनीता श्योराण और प्रेमचंद लोचब के नाम पर असहमति जताई। वे चाहते थे कि उत्तराखंड कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह या हरियाणा के अलावा किसी अन्य राज्य के पास WFI की कमान जाए। सतपाल सिंह बृजभूषण सिंह के खास माने जाते हैं। हालांकि मंत्रालय और SAI के अधिकारी नहीं चाहते थे कि बृजभूषण सिंह का कोई खास अध्यक्ष की कमान संभाले। ऐसे में मोहन यादव का नाम आगे किया गया था।

नॉमिनेशन से पहले पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘फेडरेशन के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है…मेरे परिवार से कोई भी नामांकन दाखिल नहीं कर रहा है।’

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button