भिवानी के नौ ‘रत्नों’ को मिलेगा बीपीएमएस का ‘नवरत्न अवार्ड 2026’
भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं ये दिग्गज: राजेश चेतन

भिवानी, (अनिल जिंदल) 24 जुलाई। निःशुल्क समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ सनातनी मूल्यों की प्रबल प्रचारक संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) भिवानी जिले के उन दिग्गज, विलक्षण सितारों को सम्मान देने जा रही है जिन्होंने अपनी-अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त कर भिवानी का नाम देश- दुनिया में चमकाया है।
भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और दिग्गज एंकर राजेश चेतन ने बताया कि रविवार 26 जुलाई को दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में स्थित होटल क्राउन प्लाजा में दिव्य एवं विराट ‘भिवानी नवरत्न अवार्ड्स 2026’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में कीर्ति की चमक बिखेरने वाले भिवानी जिले के नौ ‘रत्नों’ को सम्मानित किया जाएगा।
राजेश चेतन ने बताया कि कार्यक्रम में इन नौ दिग्गजों से कामयाबी के टिप्स लिए जाएंगे जो भावी पीढ़ी के व्यावसायिक जीवन में राम बाण के साथ मील पत्थर भी साबित होंगे। भावी पीढ़ी के लिए ये सफल व्यवसायी किसी रोल मॉडल से कम नहीं।
राजेश चेतन ने बताया कि इन नवरत्नों में कृष्ण कुमार गुप्ता, डायरेक्टर बीआर एग्रोटेक लिमिटेड (सिवानी-दिल्ली), कुलदीप कुमार अग्रवाल, चेयरमैन जीएसआई एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (भिवानी-दिल्ली), पवन गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर लिटिल हार्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस (भिवानी),
राजीव तोशामवाल, फाउंडर, गोयल लाइम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (तोशाम-दिल्ली),
राजकुमार गोयल मैनेजिंग डायरेक्टर, एसएलआर मेटालिक्स लिमिटेड (चरखी दादरी- गुरुग्राम),
डॉ रविन्द्र गोयल को-फाउंडर एरेक्रुत एचआर ऑटोमेशन सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (भिवानी-दिल्ली) शामिल हैं।
इनके अलावा उमेश सिंघल,डायरेक्टर एलआरबी ग्रुप (लोहारू- यमुनानगर),
विनोद अग्रवाल डायरेक्टर, सेंटीलियन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (जुई- दिल्ली) और विनोद तायल चेयरमैन, शांति फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल्स (भिवानी-हिसार) के नाम भी बीपीएमएस के नवरत्न अवार्ड के लिए चयनित विशिष्ट हस्तियों की सूची में शामिल हैं।
राजेश चेतन ने बताया कि बीपीएमएस के कार्यक्रम की धमक पूरे देश में महसूस की जाएगी और अन्य संगठनों, संस्थाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत इस कार्यक्रम से प्रस्फुटित होगा।


