सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला में होंगे व्यापक कार्यक्रम – उपायुक्त नेहा सिंह
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता ने वीसी के माध्यम से उपायुक्तों को दिए दिशा-निर्देश, 20 जून तक इस अभियान के तहत होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

सोनीपत, 10 जून। सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए चलाए जाने वाले व्यापक प्रचार अभियान को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल संचालन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वीसी के उपरांत उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय अनुसार सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में 20 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं तथा यह सुनिश्चित किया गया कि किस दिन कौन-सा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र, सीटीएम सिमरन तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



