नगर निगम सोनीपत हाउस की कार्यकाल की अंतिम बैठक मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न
नगर निगम की अंतिम बैठक में विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा, वार्ड वाइज विकास कार्यों को मिली स्वीकृति


सोनीपत, 02 जनवरी। नगर निगम हाउस की वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें वार्ड अनुसार विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नगर निगम मेयर ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में नगर निगम द्वारा जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु अनेक विकासात्मक कार्य किए गए हैं। सभी पार्षदों एवं अधिकारियों के सहयोग से शहर के विकास को नई दिशा मिली है। बैठक के अंत में मेयर द्वारा सभी पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्यकाल के दौरान किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार,संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा व सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।



