समस्त जिलावासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं – उपायुक्त सुशील सारवान

सोनीपत, 31 दिसंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने समस्त जिलावासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं व संदेश देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लेकर आए।
उपायुक्त ने कहा कि बीता वर्ष चुनौतियों और उपलब्धियों से भरा रहा, जिसमें जिला प्रशासन और आमजन के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिली। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि नए वर्ष में भी एकजुट होकर जिले को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहयोग दें तथा समाज में सौहार्द, भाईचारा एवं स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे शिक्षा, कौशल विकास एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे आकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। साथ ही प्रशासन की ओर से उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ भी उठाए। उपायुक्त ने जिले के किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों, व्यापारी वर्ग, सरकारी कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हमारा जिला निरंतर प्रगति कर रहा है। आने वाला वर्ष आपके जीवन में नई ऊर्जा, नए अवसर और नई खुशियां लेकर आए। इसी कामना के साथ नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।



