AdministrationBreaking NewsSonipat
03 जनवरी को आयोजित होगी जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक
-युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम करेंगे आमजन की समस्याओं की सुनवाई

सोनीपत, 30 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि 31 दिसंबर को आयोजिन होने वाली जिला परिवाद एवं कष्टï निवारण समिति को स्थगित किया गया है। अब यह बैठक 03 जनवरी शनिवार को प्रात: 11:30 बजे लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री तथा जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष श्री गौरव गौतम करेंगे। बैठक के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।



