AdministrationBreaking NewsPoliticsSonipatखरखौदाबीजेपी

विधायक पवन खरखौदा ने खरखौदा क्षेत्र की चार गौशाला संचालकों को सौंपे 90 लाख 69 हजार रूपये की अनुदान राशि के चैक

-हरियाणा सरकार गौ सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए निरतंर कर रही है कार्य-विधायक पवन खरखौदा

 

खरखौदा / सोनीपत, (अनिल जिंदल), 28 अगस्त। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गौशालाओं को चारे के लिए वित्तीय अनुदान के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक पवन खरखौदा ने गुरूवार को गांव सिसाना में स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर खरखौदा क्षेत्र की चार गौशाला संचालकों को 90 लाख 69 हजार रूपये की अनुदान राशि के चैक सौंपे। इस दौरान उन्होंने सिसाना गौशाला को 59 लाख 99 हजार अनुदान राशि का चैक सौंपा। इस दौरान सभी गौशाला संचालकों ने मुख्यमंत्री व विधायक का आभार जताया और कहा कि इस राशि से गौशालाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और गायों को समय पर उचित चारा मिल सकेगा।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस वर्ष प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए कुल 88 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में डबल इंजन सरकार गाय, गीता और गंगा के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में गौशालाओं को चारे के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मांग अनुसार मशीनरी खरीद के लिए मदद दी जा रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि साढ़े 10 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की गौशालाओं को चारे के लिए 358 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी जा चुकी है। प्रदेश की 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक प्रदेश में केवल 215 पंजीकृत गौशालाओं में एक लाख 75 हजार गौवंश था। प्रदेश सरकार ने पिछले दस वर्षों में इसमें ईजाफा किया है और इस समय प्रदेश में 686 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें 4 लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। वर्ष 2014-15 में गौ सेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 595 करोड़ रुपये किया है।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता माईराम कौशिक ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति से जुड़ी है। गाय का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। देसी गाय के दूध में औषधीय गुण है और गाय में पांच तत्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने का एकमात्र उद्देश्य यह भी है कि गौमाता की सेवा के प्रति लोगों में जन जागरण और जागरूकता पैदा हो। हर घर में गाय का स्थान हो, इसी भावना के साथ नागरिकों को अपना योगदान गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए देना चाहिए। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से गौ संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम हुआ है। लोगों में गौसेवा की भावना विकसित हुई है। इस दौरान विधायक ने सिसाना गौशाला को स्थापित करने वाले पंडित हरिओम के पौत्र जितेन्द्र को सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज,चेयरमैन राजबीर दहिया, खरखौदा ब्लॉक समिति के चेयरमैन सितेन्द्र दहिया, दहिया खाप के प्रधान कृष्ण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button