आयुक्तालय सोनीपत द्वारा 21 जून 2025 को मनाए जाने वाले 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में पुलिस लाईन सोनीपत में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सोनीपत, 6 जून : पुलिस आयुक्त सोनीपत श्रीमती ममता सिंह IPS, ADGP के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं क्राईम श्री नरेन्द्र कादयान के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06 जून 2025 को सुबह 6 बजे से 7:40 बजे तक परेड ग्राउंड पुलिस लाईन सोनीपत में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं क्राईम श्री नरेन्द्र कादयान ने बतलाया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में अपनी स्थापना के बाद से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा सर्वसम्मति से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। ‘योग’ शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। आज यह विश्व भर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरन्तर बढ़ रही है। इसकी सार्वभौमिक अपील को स्वीकार करते हुए 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने संकल्प 69/131 द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग अभ्यास के अनेक लाभों के बारे में विश्व भर में जागरूकता बढ़ाना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना के लिए मसौदा प्रस्ताव भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों द्वारा इसका समर्थन किया गया था। इस प्रस्ताव को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में पेश किया था जिसमें उन्होंने कहा था योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग मन और शरीर, विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक हैl योग केवल व्यायाम के बारे में नहीं है यह खुद दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने का एक तरीका है।
इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने सदस्य देशों से अपने नागरिकों को शारीरिक निष्क्रियता कम करने में मदद करने का भी आग्रह किया है जो दुनिया भर में मृत्यु के शीर्ष दस प्रमुख कारणों में से एक है और गैर-संचारी रोगों जैसे हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। लेकिन योग सिर्फ़ शारीरिक गतिविधि से कहीं ज़्यादा है। और व्यक्ति के कामों को करने में कुशलता प्रदान करता है।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त श्री राहुल देव, सहायक पुलिस आयुक्त क्राईम श्री राजपाल, सहायक पुलिस आयुक्त मोहाना श्री ऋषिकांत, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त गोहाना श्रीमती निधि नैन व जिला के तीनों जोनो के सभी थाना प्रबंधक व इंचार्ज क्राईम यूनिट, इंचार्ज पुलिस चौकी, सभी कार्यालयो, पुलिस लाईन के स्टाफ सहित लगभग 1000 पुलिस पुरुष व महिला अधिकारियों/कर्मचारियो ने योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।