Breaking NewsPatriotismPoliticsReligionRohtakSocialबीजेपीहरियाणा सरकार

सीएम नायब सिंह सैनी ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत 

भगवान परशुराम के सिद्धांतों से प्रेरित रहा ऑपरेशन सिंदूर : नायब सैनी 

रोहतक, 30 मई : रोहतक जिले के पहरावर गांव की पवित्र धरती पर हम भगवान परशुराम को याद कर रहे हैं। यह सभी के लिए गर्व की बात है। वे पराक्रम, न्याय के प्रतीक धर्म के रक्षक, तप, त्याग व तेज का संगम हैं। ऑपरेशन सिंदूर भी भगवान परशुराम के सिद्धांतों से प्रेरित रहा है। जब कोई अत्याचार करता है तो फरसा उठाना पड़ता है। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वे शुक्रवार को पहरावर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

सीएम ने कहा कि ज्ञान और बल ही सही दिशा में ले जाता है। हमें भी भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के सपने को साकार करना चाहिए। हमें शक्ति का प्रयोग तब करना चाहिए, जब उद्देश्य न्याय व जनकल्याण का हो। सरकार का प्रयास है कि गरीब का न्याय मिले व अमीर कानून से डरे, यही भगवान परशुराम का यही संदेश है। नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए कैथल के मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

साथ ही उनके जन्म दिवस पर राजपत्रित अवकाश का प्रावधान किया है। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था के 2013 से चल रहे विवाद को भी हमने सुलझाया है। ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज की 100 सीटें स्वीकृत की हैं। करनाल में ब्राह्मण धर्मशाला के लिए जमीन आवंटित की है। युवाओं से अपने अंदर परशुराम को पहचानने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत विकसित हरियाणा को इस भाव की जरूरत है।

गौड़ संस्था की जमीन पर लगाएंगे भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा – मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

भगवान परशुराम जयंती समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पहरावर में गौड़ संस्था की जमीन पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इससे यह इलाका पहरावर नहीं, धाम कहलाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुछ मांगें रखते हुए कहा कि जींद स्थित रामरा को ऐतिहासिक स्मारक घोषित किया जाए। गौड़ संस्था की जमीन पर 12वीं पास बेटियों के लिए नर्सिंग कॉलेज बनाया जाए। सरकार ने पहले भी संस्था को यह जगह मुहैया करा कर बड़ी पहल की है। भविष्य में भी इस ओर बेहतर स्थान दिया जाए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button