Breaking NewsChandigarhDelhiपत्रकार संगठन

नेपाल के वरिष्ठ पत्रकारों का दल जल्द आएगा भारत, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा करेगा मेजबानी : डॉ इन्दु बंसल

- दोनों देशों में पत्रकार हितों को लेकर होगी विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 9 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पत्रकार हितार्थ कार्यो की चर्चा देश ही नही अपितु विदेशों में भी जमकर हो रही है।

उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नीतियों व कार्यो के चर्चे विदेशों में भी जमकर हो रहे हैं इसी कड़ी में आज नेपाल के सब से बड़े व पत्रकार हितैषी पत्रकार संघ , “श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल” के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जैसी ने डॉ इन्दु बंसल से फोन पर बातचीत कर पत्रकार हितार्थ मुद्दों पर चर्चा की व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के द्वारा पत्रकारों के हितों के लिये किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

डॉ बंसल ने बताया कि बातचीत के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी ने निकट भविष्य में नेपाल के पत्रकारों के एक दल की भारत आने का प्रस्ताव रखा व ख़ास तौर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से मेजबानी का आग्रह किया जिसे श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ बंसल ने सहर्ष स्वीकार किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ बंसल ने बताया कि बातचीत के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पत्रकारों को नेपाल दौरे के लिये भी आमंत्रित किया, डॉ बंसल ने कहा कि जल्द ही हरियाणा के पत्रकारों का एक दल भी नेपाल यात्रा पर जाएगा।

डॉ बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जैसी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पत्रकार हितैषी नीतियों से प्रभावित ही कर एकसाथ मिल कर पत्रकार हितों के लिये काम करने का प्रस्ताव भी रखा है जिस से दोनों देशों के पत्रकारों में आपसी प्यार व सद्भावना बढ़ेगी। और पत्रकारों की समस्याओं व हितों के मुद्दों पर दोनों देशों के पत्रकार मिल कर आवाज बुलंद कर सकेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button